April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सुहागिनों ने करवा चौथ पर चांद का दीदार कर तोड़ा व्रत

सुहागिनों ने करवा चौथ पर चांद का दीदार कर तोड़ा व्रत
महुआ। रेणु सिंह

करवा चौथ पर शुक्रवार को सुहागिनों में खासा उत्साह और उमंग रहा। देर शाम को चांद निकलने के साथ ही चलनी से उसका दीदार किया। उसके बाद व्रत की समापन की।
महुआ इलाका में तो करवा चौथ को लेकर काफी चहल-पहल रही। व्रतियों ने दिन भर उपवास रखा। देर शाम को चांद निकलने के बाद दीए जलाए, पूजन किया और चलनी में जलती दीए के साथ चांद और पति का दीदार किया। बताया गया कि यह व्रत सुहागिनें सदा सुहागन रहने के लिए करती है। सुहागिनों ने सोलहो श्रृंगार से परिपूर्ण होकर व्रत का अनुष्ठान किया। यह व्रत पिछले पांच सालों से काफी महिलाओं द्वारा किया जाने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.