April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नामांकन को लेकर प्रशासनिक तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। एसडीओ

नामांकन को लेकर प्रशासनिक तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। एसडीओ

शांतिपूर्ण के माहौल में होगा चुनाव, एसडीपीओ

महनार वैशाली। विधानसभा चुनाव और नामांकन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को महनार अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ नीरज सिन्हा एवं एसडीपीओ प्रवीण कुमार के संयुक्त नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले नामांकन प्रक्रिया और चुनाव संबंधी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।एसडीओ नीरज सिन्हा ने मिडिया को बताया कि महनार एवं राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया कार्य दिवस में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक महनार अनुमंडल कार्यालय में की जाएगी। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को सरकारी अवकाश एवं 12 अक्टूबर को रविवार होने के कारण नामांकन प्रक्रिया 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलेगी 18 अक्तूबर को नामजदगी पर्चा की जांच की जायेगी और 20 को पर्चा वापस लिए जा सकते हैं। दोनों विधानसभा महनार और राजापाकड़ के उम्मीदवार अनुमंडल कार्यालय में ही अपना नामजदगी पर्चा दाखिल करेंगे। महनार विधानसभा का नामांकन कार्य निर्वाची पदाधिकारी नीरज सिन्हा अनुमंडल पदाधिकारी महनार के कक्ष में किया जायेगा जबकि राजापाकड़ विधानसभा का नामांकन प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी मेघा कश्यप मुनि सुधार उपसमाहर्ता महनार के कार्यलय कक्ष में किया जायेगा नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास इंतजाम किए गए है। अनुमंडल क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं नामांकन में आने वाले वाहनों की ठहराव के लिए दो जगह पार्किंग का व्यवस्था की गई है एक शुक पेठिया और झुरखिया के निकट अनुमंडल कार्यालय से सौ मीटर की दुरी पर बैरिकेडिंग की गई है ताकि कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से नामांकन के दौरान अनुमंडल कार्यालय में दाखिल नहीं हो सकें।6 नवंबर को चुनाव होगा और वोटों की गिनती आर एन कालेज हाजीपुर में होगी उन्होंने बताया कि महनार बालक उच्च विद्यालय को डिस्पैच सेंटर बनाया गया। एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पुरी तैयारी कर ली है चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए हम सभी पदाधिकारी मुस्तैद है उन्होंने ने आम अवाम से चुनाव आचार संहिता का पालन करने की अपील की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.