महुआ के प्रवासी मजदूर की मुंबई में गला घोट कर हत्या शव घर आते ही परिजनों में मचा कोहराम, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
महुआ के प्रवासी मजदूर की मुंबई में गला घोट कर हत्या
शव घर आते ही परिजनों में मचा कोहराम, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
महुआ। रेणु सिंह
मुंबई में रहकर मजदूरी कर रहे एक प्रवासी मजदूर की गला घोटकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव शनिवार को घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं उसे देखने के लिए लोगों की भी उमड़ पड़ी।
मृतक 64 वर्षीय शिवजी सिंह महुआ थाने के कन्हौली विशनपरसी पंचायत के कुतुबपुर सहमाल वार्ड संख्या 14 निवासी स्व बनारस सिंह के पुत्र थे। घटना गुरुवार की बताई गई है। परिजनों ने बताया कि शिवजी सिंह करीब ढाई दशक से मुंबई में रहकर सुलभ में मजदूरी का काम करते थे। इस बीच उन्हें बीते गुरुवार की रात आवास पर गला घोटकर हत्या कर दी गई। उनका शव प्लेन से दरभंगा लाया गया। जहां से एम्बुलेंस से लेकर घर पहुंचे।
*मृतक की कमाई से ही चलता था घर परिवार:*
लोगों ने बताया कि मृतक शिवजी सिंह की कमाई से ही घर परिवार चलता था। माता-पिता पूर्व में गुजर चुके हैं। पत्नी संजू देवी भी दिवंगत हो चुकी है। मृतक के एक पुत्र और दो पुत्रिया हैं और तीनों की शादी हो चुकी है। घटना से इकलौता पुत्र सोनू कुमार और दो पुत्रिया राखी कुमारी और रानी कुमारी आहत है। वे पिता के शव पर सर पटक कर विलाप कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि शिवजी सिंह की मौत से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।
