डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की
डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रसिद्ध समाजसेवक इरफान जामियावाला ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सप्त क्रांति के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और सरकार से कांग्रेस द्वारा थोपा गया 341/3 काला कानून हटाने की मांग की!
राष्ट्रीय चेतना, समाजवादी विचारधारा और पसमांदा समाज की आवाज़ उठाने वाले समाजसेवक इरफान जामियावाला ने कहा कि “डॉ. लोहिया जी ने जाति, धर्म और वर्ग के भेदभाव को समाप्त करने का जो सपना देखा था, वही आज भारत के सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने ‘समान अवसर’ और ‘समान अधिकार’ के सिद्धांत को व्यवहारिक राजनीति में उतारा। आज जब समाज फिर से विभाजन और असमानता के दौर से गुजर रहा है, तब लोहिया जी के विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं।”
इरफान जामियावाला ने आगे कहा कि “सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम डॉ. लोहिया के बताए रास्ते पर चलकर हर गरीब, पिछड़े, पसमांदा, दलित और किसान के अधिकार के लिए आवाज़ उठाएँ और पसमांदा मुसलमानों के ऊपर कांग्रेस द्वारा थोपा गया काला कानून 341/3 हटा दिया जाए क्योकि उन्होंने सत्ता के विकेन्द्रीकरण और समाज के निचले तबके को नेतृत्व देने का जो सपना देखा था, वही आज का मार्गदर्शन है।”
अंत में उन्होंने कहा कि “डॉ. लोहिया केवल एक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि एक विचारधारा थे — जो हर उस इंसान के दिल में जिंदा है जो सामाजिक न्याय और समानता का सपना देखता है।”
