ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी से चुनाव लड़ेंगे नीतू
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी से चुनाव लड़ेंगे नीतू
महुआ। रेणु सिंह
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी और सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र राजापाकर से नीतू कुमारी पासवान चुनाव लड़ेंगी। उन्हें पार्टी ने वहां के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। उम्मीदवारी होने के बाद नीतू क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंचकर अपनी के कार्यों को गिनना भी शुरू कर दिया है और 15 अक्टूबर को नामांकन में चलने का न्योता दे रही है।
नीतू कुमारी ने बताया कि वह जनता की सेवा के लिए चुनाव में उतरी है। पूर्व से भी वह समाजसेवी रही है। जनता का सेवा करना और लोगों के बीच रहना उनका पहला पसंद है। नीतू कुमारी ने बताया कि पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है और वह लोगों के बीच है। राजापाकर सुरक्षित सीट से उसे जोरदार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में मुखिया की चुनाव लड़ी थी और अच्छा वोट भी मिला था। परिवार की पृष्ठभूमि राजनीति से है। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा पर जोर के साथ समान शिक्षा प्रणाली लागू करना उनका प्राथमिकता होगी। बेरोजगारी को दूर करना भी प्रयास होगा।
