April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चेहराकला के करहटिया में दिन दहाड़े लूट

चेहराकला के करहटिया में दिन दहाड़े लूट
महुआ। रेणु सिंह

कटहरा थाना क्षेत्र के करहटिया बुजुर्ग गांव स्थित टावर चौक पर आर के जेवलर्स एण्ड बर्तन भंडार में एक बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर नगदी आठ हजार पांच सौ रूपये समेत जेवर्स की तीन लाख रुपये की लुट की घटना का अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी महुआ, कटहरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे समेत एस आई महेश कुमार समेत शस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर स्थिति की जायजा लेने में जुटे हुए हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार के दिन के लगभग 2 बजे दिन में फुलार से खाजेचांद छपड़ा जाने वाली मार्ग में
सेहान से फुलार की ओर एक बाइक सवार सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने जैसे ही करहटिया बुजुर्ग टावर चौक से आगे बढ़कर बाइक सवार बदमाशों ने घुमा लिया। सीधे आर के जेवलर्स एण्ड बर्तन भंडार में पहुंचा। जहाँ पूर्व से स्थानीय दो महिला दुकानदार विक्की उर्फ राजा कुमार
से जेवर्स की खरीदारी कर रहा था। दुकान में पहुंचते ही दुकान में बैठी महिला की मोबाइल छीनने की कोशिश किया। इसी दौरान नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार विक्की उर्फ राजा कुमार के मुंह पर हथियार सटाते हुए शादी के लिए लाये गए तीन लाख रुपये का जेवर्स जो बैग में रखे हुए को लेकर चलते बना। दुकानदार कुछ बोलने का प्रयास किया तो जान धमकी दी। इस मामले में दुकानदार विक्की उर्फ राजा कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन की भांति आज सोमवार को दुकान खोल था। प्रत्येक की भांति दुकानदारी करने की महजीदिया हाट से लगभग तीन लाख जेवर्स लेकर 12 बजे दुकान खोला था। नगदी आठ हजार पांच सौ रूपये भी लेते गया।
स्थानीय दो महिला जेवर्स ले रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर लुट लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आस पास की लगी सी सी कैमरे को खंगाल जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.