आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं ने मतदाता जागरूकता शपथ ।
आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं ने मतदाता जागरूकता शपथ ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली) जिला के अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी, सेविकाओं द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु शपथ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेविकाओं ने लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया तथा उपस्थित ग्रामीणों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर सभी ने यह शपथ ली कि वे स्वयं मतदान करेंगे, दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे ।किसी भी प्रकार के लालच या दबाव में आए बिना स्वतंत्र रूप से मतदान करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया। सभी आंगनबाड़ी पवेक्षिका, सेविका ,सहायिका व आम नागरिकों के द्वारा आम जनों को दिनांक 6 नवंबर 2025 को आवश्यक रूप से मतदान करने हेतु विभिन्न मतदान जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है।
