प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए रंगकर्मी, राजनेता सुरेंद्र पासवान शास्त्री ।
प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए रंगकर्मी, राजनेता सुरेंद्र पासवान शास्त्री ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) राजनीति के सुलझे हुए व्यक्तित्व ,रंगमंच के बेताज बादशाह ,पूर्व जिला पार्षद दिवंगत सुरेंद्र पासवान शास्त्री की प्रथम पुण्यतिथि पर लोगों ने भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की ।उन्हें याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन आदर्शमय था, उन्होंने अपने जीवन में अपने लिए कुछ नहीं किया, बल्कि समाज के भलाई के लिए हर समय तत्पर रहे ।उन्हें दो-दो बार दो दलों के द्वारा महुआ विधानसभा से उम्मीदवारी करने का मौका भी मिला, दुर्भाग्य बस उसमें सफलता नहीं मिल पाई लेकिन वे लोगों को दिलों को जीतने में कामयाब रहे ।रंगमंच की दुनिया में तो उनका कोई जोड़ा ही नहीं था ,उनके द्वारा कई मंचित नाटक आज भी लोगों के जेहन में यादें बनकर रह गई है ।बताते चले की पिछले वर्ष दिवंगत शास्त्री जी का आकस्मिक निधन से पूरा क्षेत्र मर्माहत हो उठा था ।उनकी पुण्यतिथि पर उनके चाहने वालों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है ।श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मुखिया मोतीलाल पासवान, सरपंच प्रतिनिधि युगल किशोर पासवान ,समाजसेवी मो इरशाद, वैद जी, इंद्रजीत कुमार ,अमरजीत कुमार, अजीत कुमार ,उमा शंकर पासवान , वकील दास,मुकेश कुमार,सुमन राजा ,रामस्वरूप राम, मनीष कुमार ,महेश राम, नथुनी पासवान सहित अन्य गण्यमन व्यक्ति उपस्थित थे। उनके चाहने वाले सोशल मीडिया के माध्यम से भी श्रद्धांजलि दी है।
