दलित पिछड़ों का हक दिलाना मेरा लक्ष्य : रामसागर सहनी ।
दलित पिछड़ों का हक दिलाना मेरा लक्ष्य : रामसागर सहनी ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) महुआ विधानसभा 126 से बहुजन मुक्ति पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार रामसागर सहनी अपने जनसंपर्क अभियान के तहत कहा कि दलितो को हक दिलाना मेरा एकमात्र लक्ष्य है। आज भी दलित पिछड़ा वर्ग दूसरे के गुलाम बनकर रह गया है।वे अपने मन से कोई कार्य नहीं कर सकते हैं ।शिक्षा ,स्वास्थ्य, रोजगार की हालत आज भी वैसे के वैसे ही हैं ।श्री सहनी ने कहा कि मेरा जीवन दलितों पिछड़ों के लिए हमेशा संघर्षमय रहा है। संघर्ष के कारण ही आज भी मेरे ऊपर कई झूठे मुकदमे दर्ज हैं, इसके बावजूद भी मुझे जिला परिषद सदस्य बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस बार के विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर लोग अपना बहुमूल्य वोट देकर मुझे विजय बनाएंगे और मैं लोगों के आकांक्षाओं पर उतरते हुए उनकी समस्या से निजात दिलाने का हर संभव प्रयास करूंगा । बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बने संविधान को अक्षरशः लागू करना तथा दलितों का उसका वाजिब हक दिलाना मेरा एकमात्र उद्देश्य है ।उन्होंने कहा कि हमने समसपूरा, गोविंदपुर, हुसेनिपुर, जहांगीरपुर सलखन्नी ,बस्ती सरसीकन, मोहम्मदपुर टूरी, जलालपुर , मधौल,महुआ सहित अन्य गांव का दौरा कर जनता जनार्दन से आशीर्वाद लिया है और इन्ही के बलबूते पर चुनाव फतह करना है। इनके साथ चंदेश्वर महतो, जगदीश दास, उमेश राम, मोहम्मद फिरोज ,मोहम्मद मुन्ना, रोशन कुमार, पप्पू कुमार ,विजय किशोर सहित दर्जनो समर्थक उपस्थित थे।
