महुआ में बीएसपी उम्मीदवार रिमझिम देवी ने चलाया सघन
महुआ में बीएसपी उम्मीदवार रिमझिम देवी ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) महुआ विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार मिर्जानगर पंचायत के वर्तमान मुखिया रिमझिम देवी ने जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है। बताते चलें कि बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार रिमझिम देवी के पक्ष में जबरदस्त जनसमर्थन देखने को मिल रहा है। जगह-जगह पर उनके स्वागत में फूल-मालाओं से स्वागत किया जा रहा है।
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे रिमझिम देवी के प्रति लोगों का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि महुआ विधानसभा की जनता ने जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, उस पर वे पूरी तरह खड़ा उतरने का प्रयास करूंगी ।उन्होंने जनता से वादा किया कि चुनाव जीतने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र का समग्र विकास होगा। उन्होंने कहा — “मिर्जानगर पंचायत में आज जो विकास दिख रहा है, वह हमारी सोच और मेहनत का परिणाम है, और यह विकास आगे भी जारी रहेगा। रिमझिम देवी ने आगे कहा कि वे हर वर्ग को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने और सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि मिर्जानगर पंचायत के नौजवान, महिलाएं और पुरुष सभी पूरे महुआ विधानसभा क्षेत्र में उनके समर्थन में जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अगर जनता उन्हें मौका देती है, तो वे महुआ विधानसभा का तकदीर बदल देंगी।रिमझिम देवी के विधायक बनने से महुआ में एक नए राजनीतिक की शुरूआत होगी ।
