January 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापतांड पश्चिमी में संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापतांड पश्चिमी में संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, बिहार

वैशाली: गवानपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापतांड पश्चिमी में संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का विधिवत्त उद्घाटन स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सह कार्यक्रम निदेशक डॉ सुधीर कुमार शुक्ला, महिला हेल्पलाइन के प्रबंधक प्रियंका कुमारी, कार्यक्रम प्रबंधक महिला विकास निगम ज्यूरेखा, बाल संरक्षण पदाधिकारी अमूल्य कुमार और पंचायत के मुखिया राजीव कुमार शाही ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक रुपाली वर्मा ने की,जबकि संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया। इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत चित्रकला , पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए संयुक्त रूप से साची और अंशु कुमारी चुनी गईं, द्वितीय स्थान पर अंजली कुमारी और जागृति रहीं, वहीं तृतीय स्थान के लिए संयुक्त रूप से संध्या कुमारी, अरुचि कुमारी और विशाल कुमार चुने गये। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से ज्योति कुमारी, रिया कुमारी, शिवम कुमार और सत्यम कुमार सोनी ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर सलोनी कुमारी और शुभ्रांशु कुमार रहें। तृतीय स्थान पर सानिया भारती रही। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से शिवानी कुमारी अंकित कुमार और प्रिंस कुमार रहे ,वहीं द्वितीय स्थान पर जैसीका रही,तरन्नुम खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस दौरान स्व.कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सह कार्यक्रम निदेशक डॉ.सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया गया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत से साल 2030 तक बाल विवाह जैसी कुरीतियों को जड़ से समाप्त करना हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को बाल विवाह के विरुद्ध अपनी समझ को विकसित करना तथा अपने अंदर छुपे कौशल दक्षता का प्रदर्शन करना है। सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा ।वैशाली में बाल विवाह नहीं हो इस दिशा में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और संस्थान द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। वहीं संस्थान द्वारा अब तक जिले में सैकड़ो बाल विवाह, बाल-श्रम और बाल-तस्करी जैसी घटनाओं को रोकने में सफलतायें प्राप्त की हैं।कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने बच्चों को बाल विवाह नहीं करने को लेकर शपथ दिलाई।साथ ही बताया कि भारत में बाल विवाह गैर कानूनी हैं।इस अपराध में पकड़े जाने पर जुर्माने और सजा का प्रावधान हैं। बाल अधिकारों से संबंधित किसी भी सहायता और शिकायत के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क करने की अपील की गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन वैशाली एवं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम में चाइल्डलाइन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर स्मिता, सुपरवाइजर सुमन कुमार,संस्थान के सदस्य राजन पांडेय , शिक्षक सीमा कुमारी, अजय कुमार,उपेंद्र कुमार, रत्नेश कुमार,शाहिस्ता प्रबीन, निभा कुमारी, अमृता कुमारी, नीतू कुमारी, रेणु कुमारी, रश्मि चंद्रा सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.