बाबा साहब के विचारों को अपने कर्म में उतारे,तभी सच्ची श्रद्धांजलि: डॉ आसमा प्रवीण।
बाबा साहब के विचारों को अपने कर्म में उतारे,तभी सच्ची श्रद्धांजलि: डॉ आसमा प्रवीण।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस के अवसर प्रेरणा स्थल ,अम्बेडकर चौक, कढ़निया, महुआ में पुण्यतिथि मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता रमण आज़ाद एवं संचालन राजू साह ने किया। समारोह की मुख्य अतिथि महुआ विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी डॉ आसमा प्रवीण ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने अपना पूरा जीवन समाज के सबसे पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने केवल संविधान दिया बल्कि इंसान को इंसान समझने का अधिकार दिलाया ।कार्यक्रम में पैक्स अध्यक्ष उत्कर्ष कुमार उर्फ बच्चा बाबू, प्रोफेसर लक्ष्मण राम , सुरेन्द्र राम, पेशकार सुनील कुमार, संजय राम विकास मित्र, डॉ गजेन्द्र दास,सोने लाल राम,बिपत राम, पत्रकार गिरीजेश कुमार, पत्रकार राजकमल,विशुन देव राम शिक्षक सुरेश कुमार,रवि कुमार, सन्नी कुमार, नीतीश कुमार, शिक्षक गोनौर राम,राजन कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
