May 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सराय में संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड के राजकीयकृत आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सराय में संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के सहयोग से आयोजित किया गया।इस दौरान बच्चों के बीच बाल विवाह से संदर्भित विषय पर पेंटिंग्स, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सह जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन परियोजना के निदेशक डॉक्टर सुधीर कुमार शुक्ला, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अमूल्य कुमार, पंचायत के मुखिया प्रमोद ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद अमानुल्लाह की, जबकि संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया।पेंटिंग्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए संयुक्त रूप से निहारिका राजनंदनी और अनुष्का कुमारी रहीं। द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से अंबिका, फातमा खातून और सुमन कुमारी ने प्राप्त किया।वहीं तृतीय स्थान के लिए नेहा कुमारी मोहित कुमार और प्रियंका कुमारी चुनी गई। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंकिता कुमारी, मीनाक्षी कुमारी और आकांक्षा भारती चुनी गई, द्वितीय पुरुस्कार संयुक्त रूप से नंदनी कुमारी मिस्टी कुमारी दुर्गा कुमारी और अनुष्का कुमारी ने प्राप्त किया।तृतीय स्थान के लिए अभिजीत कुमार, सरिता कुमारी, गीतांजलि कुमारी और प्रियंका कुमारी चुनी गई। स्लोगन प्रतियोगिता में सनी कुमार प्रथम, लक्ष्मी कुमारी और अनुष्का कुमारी द्वितीय और तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से निधी भारती और जैनुन खातून रही।इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्व.कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्था के सचिव डॉ.सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और कानूनी अपराध है। यह बालिकाओं की शिक्षा,स्वास्थ्य,सुरक्षा और समग्र विकास में बाधा उत्पन्न करती है, साथ ही उनके सपनों को साकार होने से रोकता है।बाल विवाह जैसी कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है ।प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों को बताया जा रहा है साथ ही बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण हो इसके लिए बच्चों को प्रेरित किया जा रहा हैं। कार्यक्रम में मुखिया प्रमोद ठाकुर ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जंग में सब को एक मंच पर आने की आवश्यकता पर बल दिया, साथ ही बताया की सभी के सामूहिक प्रयास से ही इसे समाप्त किया जा सकता हैं। अधिकार मित्र संतोष कुमार और संस्थान के सदस्य राजन पांडेय और गुड्डू कुमार ने बच्चों को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का संकल्प और बाल विवाह नहीं करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन कोऑर्डिनेटर स्मिता, सुपरवाइजर सुमन कुमार,शिक्षक रविंद्र रवि रंजन, अमित कुमार, रौशन आरा, विकास रंजन, जितेंद्र कुमार, संदीप नारायण,उमाशंकर राय, कुंदन कुमार केसरी,कुमारी नयण तारा,कुसुम कुमारी, प्रिया सिंह, रिंकी कुमारी,सविता कुमारी, डॉ. नूतन कुमारी,संध्या,आयुष, स्वाती, किरण, पूजा प्रियदर्शनी तथा विद्यालय की छात्र /छात्राएं आदि मौजूद थे।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.