विभूतिपुर में शांतिपूर्ण होली संपन्न
विभूतिपुर में शांतिपूर्ण होली संपन्नविभूतिपुर में शांतिपूर्ण होली संपन्न
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड अंतर्गत सभी क्षेत्रों में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ रंगों का पावन त्योंहार होली शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।सोमवार को होलिका दहन की गई।चंद्रग्रहण के कारण मंगलवार को होली नहीं मनाया गया।वहीं बुधवार को हर्षोल्लास के साथ होली मनाया।जगह जगह होली के रंगों सराबोर लोग होली गीत के साथ साथ एक दूसरे को गुलाल लगाया।मंदिरों में भी भजन कीर्तन व होली गीत दिन भर गुंजती रही।घरों में तरह तरह के पकवान बनाया गया।होली गीत व जोगीरा दिन भर गुंजायमान होता रहा।वहीं कई जगहों पर होली मिलन समारोह आयोजित कर लोग एक दुसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।प्रखंड क्षेत्र के भटका में भी समाजसेवी राजीव रंजन कुमार द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित कर होली मनाया गया।
