March 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुलिस टीम पर हमला मामले में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार

पुलिस टीम पर हमला मामले में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार

रिपोर्ट: रंजीत कुमार

15 दिनों के अंदर कोर्ट या थाना में आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की

विभूतिपुर/समस्तीपुर

विभूतिपुर पुलिस टीम पर हमला मामले में फरार आधा दर्जन नामजद अभियुक्त के घर विभूतिपुर पुलिस ने शनिवार को इश्तेहार चिपकाया है। पुलिस ने इस मामले में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी स्वर्गीय पवन चौधरी के पुत्र प्रियांशु कुमार, रौशन कुमार, महेश्वर चौधरी के पुत्र आयुष कुमार, पत्नी मनीषा देवी, पुत्री आंचल देवी एवं रौशन कुमार की पत्नी अस्मिता कुमारी जो फरार अभियुक्त है उनके घर इश्तेहार चिपकाया है। बताया गया है कि उपर्युक्त नामित अभियुक्त अगर 15 दिनों के अंदर कोर्ट में या थाना में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो इनके घर कुर्की जप्ती की जाएगी। बता दें कि 22-23 जुलाई 2025 की रात्रि कल्याणपुर उत्तर निवासी जय नारायण लाल के पुत्र विकास कुमार के घर कल तोड़कर जेवरात, मोटरसाइकिल एवं 55 हजार रुपया नगद चोरी कर लेने के आरोप में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पवन चौधरी के पुत्र प्रियांशु कुमार एवं इंदल सहनी के पुत्र साहिल कुमार को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर स्थानीय चौकीदार के द्वारा पहचान कराया गया। जिसमें दोनों नामजद संदिग्ध पाया गया। 24 जुलाई 2025 की रात्रि 00:15 बजे पुलिस टीम के द्वारा उक्त दोनों आरोपी के घर छापामारी की गई। आरोपी भागने में सफल रहा। जैसे ही पुलिस लौटने के लिए अपनी गाड़ी पर बैठी तभी पुलिस टीम पर आरोपी एवं आरोपी के परिजनों द्वारा हमला कर दिया गया। जिसमें विभूतिपुर के तत्कालीन थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस बल एवं महिला पुलिस भी जख्मी हो गए थे। काफी मशक्कत के बाद एक व्यक्ति पकड़ा गया था। जिसका पहचान महेश्वर चौधरी के पुत्र अभिषेक चौधरी के रूप में हुआ था जिसे पुलिस विधिवत गिरफ्तार कर लिया था। वही पुलिस टीम पर हमला में शामिल व्यक्ति की पहचान स्थानीय चौकीदार के द्वारा किया गया। जिसके आधार पर थाना अध्यक्ष ने स्वयं के कांड अंकित कर उपर्युक्त नामित एवं 5-6 अज्ञात को आरोपित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.