March 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विभिन्न जन समस्याओं को लेकर जन संघर्ष जत्था दल का दूसरे दिन भी पदयात्रा जारी

विभिन्न जन समस्याओं को लेकर जन संघर्ष जत्था दल का दूसरे दिन भी पदयात्रा जारी

रिपोर्ट:रंजीत कुमार,

विभूतिपुर/समस्तीपुर

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी द्वारा मनरेगा फिर से बहाल करने, 200 दिन काम सुनिश्चित करने, न्यूनतम मज़दूरी 600 रूपये तय करने तथा वी.बी.जी.राम.जी वापस लेने, चार लेबर कोड वापस लेने,बिजली विधेयक एवं बीज विधेयक वापस लेने,भारत के किसानों की बर्बादी के लिए किया गया भारत अमेरिका व्यापार संधि रद्द करने,शिक्षा का निजीकरण बंद करने, केरल के तर्ज पर ग्रेजुएशन तक की शिक्षा मुफ्त करने,गरीबों का घर बुलडोजर से जमींदोज करना बंद करने,मीट मछली विक्रेताओं पर थोपी गई लाईसेंस की अनिवार्यता ख़त्म करने,बरसों से बंद पड़ी चीनी मील को चालू करने सहित अन्य मांगों को लेकर 6 मार्च से एक जन संघर्ष जत्था के द्वारा साख मोहन स्थित पंच शहीद द्वार से पदयात्रा शुरू की गई। जन संघर्ष जत्था के पदयात्रियों ने दूसरे दिन 30 किलोमीटर की यात्रा की।पद यात्रा की शुरुआत चाँदसुरारी से हुई। सैदपुर, बन्हैती चौक, खदीयाही चौक होते हुए आदर्श चौक विभूतिपुर पेठिया,नरहन होते हुए बोरिया पहुंचा। जहां एक सभा आयोजित हुई। सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कमेटी सदस्य अवधेश कुमार ने जन संघर्ष जत्था के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया।आगामी 19 मार्च को समस्तीपुर और 24 मार्च को दिल्ली रैली को सफल बनाते हुए देश की जनता के पक्ष मे आवाज़ बुलंद करने की अपील की। सभा को सी.पी.आई.एम जिला मंत्री रामाश्रय महतो, राम दयाल भारती, महेश कुमार, सिया प्रसाद यादव, शयाम किशोर कमल, मिथलेश सिंह, क्रांति कुमार, शंभू सिंह, बबलू कुमार, मयंक आज़ाद, राम विलास शर्मा, पप्पू पासवान, डा. विषुणदेव प्रसाद सिंह, राम पुनीत वर्मा,भोला प्रसाद,डॉ गोपाल प्रसाद,संजय कुमार, केशव झा, डॉ लक्ष्मण कुमार आदि ने संबोधित किया। 12 दिवसीय ये पदयात्रा 17 मार्च को समस्तीपुर पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.