March 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिक्षाविद् बालेश्वर सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

शिक्षाविद् बालेश्वर सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_

सहदेई बुजुर्ग (वैशाली) — प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर तोई, अंधरावर चौक स्थित बालेश्वर सिंह सुदामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में शिक्षाविद् बालेश्वर सिंह की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित जनसमूह ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह ने की।

पूर्व प्रधानाध्यापक भगवान प्रसाद साहू और महुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ. उमाशंकर निराला ने स्मृतियां साझा करते हुए कहा कि बालेश्वर बाबू ने समाजोत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने विशेष रूप से उनके पुत्रों को धन्यवाद दिया जिन्होंने स्मृति में महाविद्यालय स्थापित किया—आज बालेश्वर सिंह सुदामा देवी नाम से चल रहा यह संस्थान क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व को जितनी भी श्रद्धांजलि दी जाए, कम है।

सभा को डॉ. बी.एन. शर्मा, प्रो. आर.एन. सिंह, प्रो. यादव वीणा भारती, दिनेश कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, कविता कुमारी, कंचन कुमारी, सुषमा झा, सरिता कुमारी, पूनम सिंह, अंजू कुमारी, मंचन कुमारी, विपिन कुमार, सुरेश सिंह, शक्ति सिंह, सुरभि कुमारी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने संबोधित किया। पूरे कार्यक्रम में शिक्षाविद् के योगदान को याद करते हुए समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.