March 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में आत्मजागरण और सशक्तिकरण का संकल्प

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में आत्मजागरण और सशक्तिकरण का संकल्प

_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_

महुआ (वैशाली) — 8 मार्च 2026 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, महुआ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपसभापति रोमी यादव, वार्ड पार्षद नूतन कुमारी, डॉ. एम.के. सिंह, डॉ. अनुपम सिंह, पूर्व जिला पार्षद विद्या कुमारी राय और प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी दिव्या बहन ने कहा कि यह आयोजन नारी शक्ति के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मिक जागरण का प्रेरक संकल्प है। शुद्धता, शांति, प्रेम, शक्ति और सामंजस्य जैसे मूल्यों के माध्यम से एक ऐसे भारत का निर्माण करना उनका उद्देश्य है जहाँ नारी का स्थान सर्वोच्च हो। उन्होंने कहा: “जब नारी सशक्त होती है, तब परिवार, समाज और राष्ट्र सशक्त बनता है। नारी अबला नहीं, सबला है।”

उपसभापति रोमी यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहाँ आकर उन्हें शांति और शक्ति की अनुभूति होती है, साथ ही उन्होंने लोगों से मेडिटेशन सीखने की अपील की। डॉ. एम.के. सिंह ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था विश्व की अनूठी संस्था है जिसका संचालन मातृशक्ति कर रही है; उन्होंने सभी से आंतरिक ऊर्जा जगाने और जीवन को सुख-शांति से भरने की बात कही। डॉ. अनुपम सिंह ने महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद नूतन कुमारी, पूर्व जिला पार्षद विद्या कुमारी राय, शत्रुघ्न राय, प्रह्लाद कुमार, मीना देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी, रंजू देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ और स्थानीय लोग मौजूद रहे। माहौल प्रेरणादायी रहा और उपस्थित जनों ने मेडिटेशन एवं मूल्यों पर आधारित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.