March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में महुआ की अन्नु और अंकुश ने मारी बाजी

जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में महुआ की अन्नु और अंकुश ने मारी बाजी
महुआ। रेणु सिंह

शिक्षा विभाग की ओर से बिहार दिवस को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्कूली बच्चों के बीच कराए गए विभिन्न प्रतियोगिता में महुआ की अन्नू और अंकुश ने क्विज में बाजी मारी। यहां पर बुधवार को उत्सव मनाते हुए दोनों प्रतिभागियों को स्कूल में सम्मानित किया गया।
यहां बीआरसी के ध्रुव कुमार ने बताया कि बिहार दिवस को लेकर चलाए गए बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता में महुआ के एक छात्र और एक छात्रा ने परचम लहराया है। यह महुआ वासियों के लिए फक्र की बात है। उन्होंने बताया कि क्विज में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बिशनपुर हीराराम की छात्रा अन्नु व जीपीएस तरौरा कन्या के छात्र अंकुश ने बाजी मारी है। दोनों प्रतिभागियों को जिला की ओर से जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। इधर स्कूल में पहुंचे दोनों प्रतिभागियों ने कहा कि यह जीत महुआ की है। जीत को लेकर प्रतिभागियों को मुन्नाकुमार, धीरज कुमार, अरविंद कुमार आलोक, जवाहर राय, अनिल कुमार ठाकुर, दीपक कुमार, शास्त्री लाल सहनी, विक्रम, निखिलेश, संतोष, गोलू, आशा, रवि, प्रशांत, स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने बधाई दी। वहीं छात्र-छात्राओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.