March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के दो स्कूलों में 500 बच्चों के बीच च्यवनप्राश का हुआ वितरण

महुआ के दो स्कूलों में 500 बच्चों के बीच च्यवनप्राश का हुआ वितरण
महुआ। रेणु सिंह

स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति और उनमें शारीरिक शक्ति को बढ़ाने के लिए बुधवार को यहां दो स्कूलों में 500 बच्चों के बीच एक-एक किलो च्यवनप्राश का वितरण किया गया।च्यवनप्राश की बोतल मिलते ही बच्चे खुशी से खिल उठे।
महुआ के मध्य विद्यालय कन्या और उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलवरिया पश्चिम में एकता शक्ति फाउंडेशन के किचन संचालक रवि शंकर कुमार के नेतृत्व में च्यवनप्राश का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्कूलों का चयन कर अलग-अलग पौष्टिक आहार का वितरण बच्चों में किया जा रहा है। मध्य विद्यालय कन्या में प्रभारी कुमार सरोज, शिक्षक सत्येंद्र कुमार, अमित, राजेश, प्रीतम झा, पिंकी, रीना फुलवरिया में प्रधानाध्यापक रामनरेश राय, रोमी सिंह, ललित कुमार, बृजमोहन आदि उपस्थित थे। बताया गया कि इससे स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ेगी और उनका ठहराव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.