April 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ आयोजन

विभूतिपुर/समस्तीपुर

विभूतिपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन बीआरएनकेएस कॉलेज कल्याणपुर के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष शशिधर झा ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन के साथ पार्टी को बेहतर बनाने के गुर सिखाए।जिला महामंत्री ललन सिंह ने पार्टी के इतिहास से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमरेश साहू ने सरकार के कार्यों को रेखांकित कर इसका तथ्य को अपने बूथ तक पहुंचाने का आह्वान किया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश झा ने अपने विषय से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष रमाकांत राय,मंडल महामंत्री सुनील ईसर,राजाराम महतो पंचायत अध्यक्ष सह केराई पंचायत के सरपंच अरुण कुमार सिंह, लक्ष्मी सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रम प्रतिहस्त,उपाध्यक्ष कमलदेव राय, राम स्वार्थ शर्मा आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। वर्गाध्यक्ष रविन्द्र पासवान ने प्रशिक्षण सत्र का संचालन किया। अंत में मुखिया सह मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन कर अध्यक्ष की अनुमति से कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.