March 31, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष बनाए गए रंजीत पंडित, क्षेत्र में खुशी की लहर

वैशाली कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष बनाए गए रंजीत पंडित, क्षेत्र में खुशी की लहर

देसरी/हाजीपुर
31.03.2026

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से व्यापक फेरबदल किया गया है। इसी क्रम में केसी वेनूगोपाल, राष्ट्रीय महासचिव सह संगठन प्रभारी ने वैशाली जिला कांग्रेस कमिटी में नए अध्यक्ष मनोनीत किया है।

पार्टी नेतृत्व ने युवा, संघर्षशील एवं जुझारू कांग्रेसी नेता रंजीत पंडित को वैशाली जिला ग्रामीण का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है, जबकि संजय मिश्रा को शहर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित वैशाली जिले के देसरी प्रखंड अंतर्गत गाजीपुर गांव के निवासी हैं। वे लंबे समय से सक्रिय राजनीति एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं। छात्र जीवन से ही उन्होंने संघर्ष का रास्ता अपनाते हुए ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सचिव के रूप में अपनी मजबूत भूमिका निभाई। इसके अलावा वे कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया में सहायक जिला मंत्री भी रह चुके हैं।

वर्ष 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने महनार विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई के प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ा। एक सक्रिय आरटीआई कार्यकर्ता के रूप में रंजीत पंडित ने कई महत्वपूर्ण जनहित याचिकाएं पटना हाईकोर्ट में दायर कर सरकारी नीतियों में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले रंजीत पंडित को उनके संघर्ष, सामाजिक प्रतिबद्धता एवं संगठनात्मक क्षमता के आधार पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष महेश राय ने कहा कि रंजीत पंडित के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के वरीय नेताओं ने उन्हें बधाई दी है. पूर्व जिलाध्यक्ष महेश राय ने नये जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि हमारी शुभकामना उनके साथ है. नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देने वालों में राजापाकर की पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी दास, महुआ के पूर्व विधायक डॉ मुकेश रौशन, नगर परिषद महनार के सभापति रमेश राय, पार्टी के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष अक्षय शुक्ला, पिंटू यादव, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रणधीर पासवान, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं समाजसेवी विजय कुमार यादव, मो. सद्दाम, महुआ के पैक्स अध्यक्ष उत्कर्ष कुमार उर्फ बच्चा बाबू, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मो. रुस्तम, अधिवक्ता राकेश चौहान, अधिवक्ता मुकेश रंजन, उत्तम कुमार ठाकुर, उत्तम कुमार यादव, सत्यनारायण राय, मनीष पासवान, संजीव कुमार राय, अभिषेक कुमार, संजय राय, सुबोध पासवान, प्रशांत कुमार लक्की, अजीत सिंह, भूपेश सिंह,मो. सलमान, राजेश कुमार राजू, मनोज सिंह, रामनाथ चतुर्वेदी, प्रभात कुमार पासवान, राजकिशोर कुमार, राकेश कुमार सहित अनेकों लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.