April 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

छपरा :पट्टीशित्तल कांड के पीड़िता के परिजनों से मिले मंत्री संजय सिंह

पट्टीशित्तल कांड के पीड़िता के परिजनों से मिले मंत्री संजय सिंह , पुलिस महकमे को अल्टीमेटम -साक्ष्य मजबूत, ट्रायल तेज़, दबाव बर्दाश्त नहीं”
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_

छपरा — पट्टीशित्तल कांड को लेकर सरकार सीधी कार्रवाई मोड में दिखी। बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह स्वयं घटनास्थल और पीड़ित परिवार के घर पहुँचे, आर्थिक सहायता दी और कहा कि “बिटिया को न्याय मिलना ही है।” मौके की गंभीरता ने पुलिस व्यवस्था को भी अलर्ट कर दिया था । डीआईजी सुनील कुमार सिंह, एस पी योगेंद्र कुमार तथा स्थानीय थाना प्रभारी मनीष यादव पूरी टीम के साथ मौजूद रहे और मंत्री को बिंदुवार ब्रीफ किया।
मंत्री संजय सिंह ने वैज्ञानिक-जाँच पर बल देते हुए एफ एस एल टीम को हर फॉरेंसिक साक्ष्य बारीकी से उठाने को कहा—ताकि कोर्ट में केस हल्का न पड़े। उन्होंने “स्पीडी ट्रायल” लायक चार्जशीट पर जोर दिया और फरार आरोपियों के लिए अल्टीमेटम दिया—“पाताल से खोज निकालो। राजनीतिक-स्थानीय दबाव बर्दाश्त नहीं।” पीड़ित परिवार और गवाहों की सुरक्षा का प्रबंध तुरंत सुनिश्चित करने का आदेश भी दिया गया। डी आई जी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण-विवरण अपने स्तर से मॉनिटर करने का भरोसा दिलाया, जबकि एस पी कुमार ने विशेष टीम गठित कर सीमावर्ती जिलों में दबिश तेज करने की बात कही। मंत्री के शब्द गूँजे— *“मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है यह। बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं; सज़ा ऐसी होगी कि अपराधियों की रूह तक कांप जाए।”*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.