April 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

युवाओं में डायबिटीज पर विशेषज्ञों की दो-टूक—“हर पाँचवाँ युवा जोखिम में”

युवाओं में डायबिटीज पर विशेषज्ञों की दो-टूक—“हर पाँचवाँ युवा जोखिम में”
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_

पटना — आस्था फाउंडेशन के ‘वॉक फॉर लाइफ’ अभियान के तहत टीपीएस कॉलेज में डॉ. दिवाकर तेजस्वी ने कहा, *“20% युवा डायबिटीज के शिकार, 30% दहलीज पर—देर रात की स्क्रीन, तनाव और फास्ट-फूड इस आग में घी डाल रहे हैं। जिनके माता-पिता को डायबिटीज है, उन्हें तो और सतर्क रहना ही होगा।”* कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुरूचि पांडेय ने चेताया, *“युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं; साल में एक बार कोलेस्ट्रॉल और ब्लड-शुगर जाँच लापरवाही नहीं, जीवन-बीमा है।”* फाउंडेशन चेयरमैन निक्की सिंह ने संकल्प दोहराया— *“आने वाली पीढ़ी को इस साइलेंट किलर से बचाना है, तो जागरूकता की ये मुहिम हर कैंपस तक ले जाएँगे।”* कार्यक्रम में डॉ. नूतन व डॉ. उमेश की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.