ऊर्जा संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता।
ऊर्जा संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता।
ऊर्जा हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण संसाधन है- मो० मोअज्जम आरिफ
चेहराकलां, वैशाली। 17/03/2026, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर, चेहराकलां वैशाली में इको क्लब कार्यक्रम के अन्तर्गत ऊर्जा संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षक श्री ईश्वर प्रकाश ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को ऊर्जा बचाने के महत्व के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाने हेतु प्रेरित किया।
विद्यालय के शिक्षक मो० मोअज्जम आरिफ ने अपने संबोधन में बताया कि ऊर्जा हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण संसाधन है इसका सही उपयोग करना हम सभी की जिम्मेदारी है। श्री सुनील कुमार ने बच्चों को बिजली पानी और अन्य ऊर्जा स्रोतों का उपयोग सोच समझ कर करने के लिए प्रेरित किया। दुष्यंत कुमार ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण विषय पर प्रतियोगिता कराने से बच्चों में ऊर्जा के संरक्षण की आदत बनेगी जो भविष्य के मानव जाति के लिए धरोहर है। प्रीति प्रिया ने बताया की प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ऊर्जा बचाने के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाना है। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना और रंगों के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण के विभिन्न पहलुओं को चित्रों में प्रस्तुत किया। कुछ छात्रों ने सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और जल ऊर्जा जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को दर्शाया, जबकि कुछ ने बिजली की बचत, अनावश्यक लाइट और पंखों को बंद रखने तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों को अपने चित्रों में दिखाया। रंग-बिरंगे और आकर्षक चित्रों ने सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्री नीतू कुमारी ने प्रतियोगिता में शामिल बच्चों के आकर्षक मनमोहक ज्ञानवर्धक चित्रों का गहनता से अवलोकन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मो० दानिश, अनुष्का कुमारी, तानिया कुमारी को पुरस्कृत किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक श्री चुनचुन कुमार, हर्षवर्धन कुमार, तृप्ति किरण, नैंसी कुमारी चंद्रा, करुणेश किशोर, राजा कुमार आदि मौजूद रहे।
