March 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

इफ्तार पार्टी में उमड़ा जनसैलाब: अखण्ड भारत वैदिक पत्रकार महासंघ का भव्य आयोजन 🌟

इफ्तार पार्टी में उमड़ा जनसैलाब: अखण्ड भारत वैदिक पत्रकार महासंघ का भव्य आयोजन 🌟

ताजपुर / समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट:

नई दिल्ली न्यास के प्रधान कार्यालय में 15 मार्च (रविवार) को ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के भेरोखडा में अखण्ड भारत वैदिक पत्रकार महासंघ द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा मंत्री श्री अशोक सिंह, संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संगठन पत्रिका के प्रधान सम्पादक गोपाल पोद्दार पत्रकार, उच्च न्यायालय पटना के अधिवक्ता ब्रज किशोर शर्मा, समस्तीपुर जिला समाहर्ता रौशन कुमार के सहायक मोहम्मद नौशाद, प्रसिद्ध चिकित्सक सर्जन डॉकटर विन्देश्वर राय, ज्ञानदा इन्टरनेशनल के निदेशक अशोक कुमार सिंह, बिहार प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष आसिफ रजा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री अशोक सिंह ने कहा कि अखण्ड भारत वैदिक पत्रकार महासंघ द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी सामाजिक सौहार्द और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है।

संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल पोद्दार पत्रकार ने कहा कि इफ्तार पार्टी का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि अखण्ड भारत वैदिक पत्रकार महासंघ समाज सेवा और सामाजिक एकता के लिए प्रतिबद्ध है। 🌟

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.