श्री राम जन्मोत्सव: 48वीं शोभायात्रा की तैयारी जोरों पर 🌟
श्री राम जन्मोत्सव: 48वीं शोभायात्रा की तैयारी जोरों पर 🌟
पटना साहिब में श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा 27 मार्च 2026 को 48वीं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर आज अनुमंडल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पटना सिटी अनुमंडल पदाधिकारी सत्यम सहाय, पटना सिटी एएसपी राजकिशोर सिंह और डॉक्टर गौरव कुमार ने भाग लिया।
बैठक में शोभायात्रा के दौरान बिजली, पानी, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि शोभायात्रा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और वैकल्पिक विद्युत सेवा बाधित न हो।
शोभायात्रा के दिन नगर निगम द्वारा झाड़ू लगाने और पानी की टैंकर से शोभायात्रा मार्ग को साफ सफाई के लिए दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही चलंत शौचालय, अग्निशामक विभाग द्वारा दमकल की व्यवस्था और एम्बुलेंस की व्यवस्था करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया।
शोभायात्रा में शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध होगा। प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया गया। 🌟
