March 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्थापना दिवस पर आयोजित हुए मैथ ओलिंपियाड व पेंटिंग प्रतियोगिता

स्थापना दिवस पर आयोजित हुए मैथ ओलिंपियाड व पेंटिंग प्रतियोगिता

विभूतिपुर/समस्तीपुर

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत संचालित यूनिक चिल्ड्रेन एकेडमी, सिंघियाघाट,(समस्तीपुर)के प्रांगण में विद्यालय के 33 वें वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के चौथे दिन वर्ग प्रथम से नवम तक के छात्र – छात्राओं ने के बीच मैथ ओलिंपियाड प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अर्जुन कुमार ने की।
मैथ ओलिंपियाड प्रतियोगिता का सफल संचालन अरुणाचल प्रदेश के पीजीटी प्लस टू के सेवानिवृत शिक्षक बबलू कु. राय के मार्गदर्शन में व पेंटिंग प्रतियोगिता का संचालन पेंटिंग शिक्षिका खुशी पौद्दार के निर्देशन में सफल हुआ। वर्ग प्रथम से नवम तक में मैथ ओलिंपियाड प्रतियोगिता में सफल चयनित छात्र- छात्राओं में नेहा प्रिया, आरव रंजन, नित्या नयन, श्रेया, रूचि,ब्यान सिंह,आशु,, अनमोल कु, आदर्श कुमार, शिवम् कुमार, अंकित कुमार, सत्यम कुमार, गौतम कुमार, प्रणव कुमार,जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता में आध्या कुमारी, आदित्य राज, सत्यम कु, सुरुचि, अनुरुद्ध कुमार, रूचि, प्रियांशु, अमन, ज़ोहरा प्रवीण, खुशी कुमारी, आणवी, आराध्या कुमारी, अनुभव, अनुष्का, खुशी,तनुज राज वर्मा, कोमल, शालू कुमारी, प्रीति कुमारी, मनीषा कुमारी चयनित हुए ।मौके पर रंजन कुमार, पिंकी कुमारी, पल्लवी कुमारी, संजय कुमार, पिंटू कुमार, आयुष कुमार एवं अभिभावकगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.