विकाश रंजन और संतोष प्रकाश के तूफानी पारी से इलेक्ट्रिकल की मेडिकल पर बड़ी जीत
विकाश रंजन और संतोष प्रकाश के तूफानी पारी से इलेक्ट्रिकल की मेडिकल पर बड़ी जीत
बुधवार को रेलवे स्टेडियम सोनपुर में चल रहे T-20 अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा मैच इलेक्ट्रिकल बनाम मेडिकल के बीच खेला गया। इलेक्ट्रिकल टीम के कप्तान संतोष प्रकाश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इलेक्ट्रिकल टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज विकाश रंजन एवं संतोष प्रकाश ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 10.3 ओवर में 146 रन की रिकॉर्ड पार्टनरशिप कर डाली। विकास रंजन 51 गेंदों पर 146 रन बनाए, संतोष प्रकाश ने 29 गेंद पर 55 रन का योगदान दिया।इस तरह निर्धारित 16 ओवर में इलेक्ट्रिकल की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 229 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेडिकल की टीम की शुरुवात बेहद खराब रही। दोनों हीं सलामी बल्लेबाज गोपाल एवं राजन को संतोष प्रकाश की घातक गेंदबाजी को झेल नहीं सके और जल्द पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम भी मेडिकल का लड़खड़ाता नज़र आया गया और पूरी टीम निर्धारित 16 ओवर में 8विकेट के नुकसान पर 106 रन हीं बना सकी। मेडिकल टीम की तरफ़ से कुँवर 17, योगेश 16, जीवट 15और रितेश 11रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ दोहरे अंक में नहीं पहुँच पाए।
इलेक्ट्रिकल टीम की ओर से राहुल मिश्रा 4ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट, संतोष प्रकाश 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट एवं सूर्या और फ़ैज़ ख़ान ने भी 1-1 विकेट झटके।
इस तरह इलेक्ट्रिकल टीम ने इस मैच को 123 रन से जीत कर प्रतियोगिता में दूसरी धमाकेदार जीत दर्ज की। विकाश रंजन को शानदार शतक के लिए मन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
सोनपुर रेल्वे स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट मैच में अन्तर विभागीय T20 प्रतियोगिता में बुधवार को पहले मुकाबले में कार्मिक विभाग ने RPF टीम को पाच विकेट से पराजित कर शानदार आगाज किया l RPF विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए निर्धारित 20 ओवर में मात्र 78 रन ही बना सकी l कार्मिक विभाग के ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए राहुल ने तीन और शमशेर और रज़ा अहमद ने दो दो विकेट झटके l RPF टीम से सर्वाधिक रन विनय ने 11 और चंदन पांडे ने 10 रन का योगदान दिया l पहली पारी के जवाब में कार्मिक विभाग ने 14 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर मैच जीत गई l कार्मिक विभाग के ओर से सर्वाधिक रन शमशेर 33 aur प्रवीण ने 19 और राहुल ने 18 रन का योगदान दिया l वही RPF टीम के ओर से उत्कृष्ठ गेंदबाजी करते हुए अमन ने दो विकेट झटके l शानदार खेल प्रदर्शन के लिए शमशेर को मैन ऑफ द मैच दिया गया l
