चुनमुन पत्रिका से बच्चों की रचनात्मकता को मिल रहा बढ़ावा 🌟
चुनमुन पत्रिका से बच्चों की रचनात्मकता को मिल रहा बढ़ावा 🌟
गोरौल प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर कोरीगांव में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ उनके रचनात्मक कार्य क्षमता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में विद्यालय में पाठ्य पुस्तक के अलावा पुस्तकालय की पुस्तकों का नियमित उपयोग किया जा रहा है।
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए मासिक पत्रिका चुनमुन विद्यालय को निशुल्क उपलब्ध करवाया गया है। इस मासिक पत्रिका में विभिन्न विषयों पर अनेक जानकारियों वाला टॉपिक दिया गया है। विद्यालय के बच्चे नियमित रूप से चुनमुन मासिक पत्रिका का अध्ययन करते हैं और उसमें दिए गए गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, पर्यावरण से संबंधित क्रॉसवर्ड, डॉट टू डॉट मिलान करना, रंगभरों प्रतियोगिता, दो तस्वीरों के बीच अंतर की खोज करना, पहेलियां, मुहावरे, सामान्य ज्ञान सहित अन्य विषयो की जानकारीयों को इकट्ठा करते हैं।
रंगभरों प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा लाडली कुमारी, रागिनी कुमारी, सुनीता कुमारी, पप्पी कुमारी, श्वेता कुमारी, काजल कुमारी, आशिक कुमार, आयुष कुमार, काव्या, टुकटुक सहित अन्य बच्चों ने भाग लिया।
