May 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रखंड प्रमुख पर 15 पंचायत समिति सदस्यों ने लगाया अविश्वास प्रस्ताव

प्रखंड प्रमुख पर 15 पंचायत समिति सदस्यों ने लगाया अविश्वास प्रस्ताव

विभूतिपुर/समस्तीपुर

विभूतिपुर प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी पर 15 पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लगाते हुए बैठक बुलाने की मांग की है। अविश्वास प्रस्ताव में पंचायत समिति सदस्य रूपांजलि कुमारी, उप प्रमुख सुजीत कुमार चौधरी, किरण देवी, संजीत शर्मा, लखिन्द्र सहनी, गायत्री देवी, मुन्नी देवी, लवली देवी, कुमारी कामिनी कंचन, चांदनी देवी, नीतू देवी, प्रदीप कुमार, आरती देवी, दीपक कुमार साह, कंचन देवी हस्ताक्षर कर बैठक बुलाने की मांग की है तथा प्रमुख पर बैठक में लिए गए निर्णय का अमल नहीं करने, पंचायत समिति की बैठक समय पर नहीं करवाने, योजनाओं का क्रियान्वयन वन नियमा अनुसार नहीं करवाने, प्रमुख पति एवं उनके सहयोगी द्वारा प्रखंड में मनमानी ढंग से कार्यालय कार्य को बाधित करने, एक तिहाई से अधिक पंचायत समिति सदस्यों के साथ योजना वितरण में भेदभाव करने तथा अन्याय आरोप लगाया है। अविश्वास प्रस्ताव की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी को भी अविश्वास प्रस्ताव की प्रतिलिपि के माध्यम से दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.