May 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जवाहर नवोदय विद्यालय के जांच परीक्षा में विजेता सरकार को मिला 110 वां रैंक, क्षेत्र को किया गौरवान्वित

जवाहर नवोदय विद्यालय के जांच परीक्षा में विजेता सरकार को मिला 110 वां रैंक, क्षेत्र को किया गौरवान्वित

विभूतिपुर/समस्तीपुर

जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा छठी वर्ग में नामांकन हेतु ली गई जांच परीक्षा में विभूतिपुर प्रखंड के एकडारा वार्ड 12 निवासी सुजीत सरकार व निरमा कुमारी का इकलौता पुत्र विजेता सरकार ने 110 वां रैंक लाकर माता-पिता के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।विजेता सरकार उमवि एकडारा के 5 वीं वर्ग का छात्र है। परंतु विद्यालय में 7 वीं वर्ग तक के बच्चों को मोटिवेट कर रहा है। विजेता सरकार ट्यूशन आशा 20 जोगिया से कर रहा है।वहीं पैराडाइज पब्लिक स्कूल नरहन के शिक्षक शोभा कांत राय का मार्गदर्शन मिल रहा है। विजेता सरकार यह तैयारी डॉ राजीव कुमार की पत्नी क्रांति के निर्देशन में की है। विजेता की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार, पूर्व सरपंच रामाशीष धुरंधर, रामबाबू यादव, दुनिया लाल पासवान, मुकेश पासवान, उमेश भगत, बालाजी, शिवनारायण पासवान, भोला पासवान आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.