March 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कलश स्थापना के साथ चैती नवरात्रा शुरू

कलश स्थापना के साथ चैती नवरात्रा शुरू

विभूतिपुर/समस्तीपुर

कलश स्थापना के साथ ही चैती नवरात्रा का आरंभ हो चुका है। विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर वार्ड 15 दक्षिणवारी टोल, कल्याणपुर शनिचरहट पोखर के भींड, भुतहा चौक, बन्हैती, रुपौली आदि जगहों पर कलश स्थापना के साथ मां देवी की प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की गई है। इन सभी जगह पर कहीं मंदिर में तो कहीं पंडाल निर्माण कर प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू कर दी गई है। सभी जगह पर आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मेला की तैयारी चल रही है। 19 मार्च से कलश स्थापना के साथ शुरू हुई देवी दुर्गा की आराधना और साधना का यह महापर्व 27 मार्च को राम नवमी के साथ पूर्ण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.