March 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्री श्री 1008 हनुमान महायज्ञ सह रामकथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा♦

श्री श्री 1008 हनुमान महायज्ञ सह रामकथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा♦

विभूतिपुर/समस्तीपुर

प्रखंड अंतर्गत चकहबीव पंचायत के शाहपुर परोही में श्री श्री 1008 हनुमान महायज्ञ सह राम कथा को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकली गई। कलश यात्रा का नेतृत्व वृंदावन धाम से आई कथावाचिका रजनीश्वरी मिश्रा, विश्व वैदिक धर्म के राष्ट्रीय प्रचारक पंडित लालबाबू झा आदि कर रहे थे। कलश यात्रा शाहपुर परोही यज्ञ मंडप से चकहबीब और चकहोजा होते हुए पुनः यज्ञ मंडप पर पहुँची। यहां वैदिक सीताराम झा, पंडित लालबाबू झा, यजमान राजो मिश्र, अनिता देवी, अरविन्द झा, रत्ना झा, राम चन्द्र सिंह, सीता देवी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश की स्थापना की। कलश यात्रा में सैकड़ो कन्या शामिल थी। मौके पर कृष्णा मिश्र, मणिकांत झा, हेमन झा, पांडव कुमार, सत्तो मिश्र, दिलीप झा, विकास झा आदि थे। आज से ही प्रतिदिन संध्या में वृंदावन धाम से आई कथावाचिका रजनीश्वरी मिश्रा द्वारा राम कथा वाचन किया जाएगा। रात्रि में वृंदावन के कलाकारों के द्वारा रासलीला की प्रस्तुति की जाएगी। यज्ञ में कई देवी-देवताओं की आकर्षक मूर्ति भी स्थापित की गई है।श्री हनुमान महायज्ञ और राम कथा लगातार 9 दिनों तक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.