स्थापना दिवस सह पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत संगीत प्रतियोगिता आयोजित
स्थापना दिवस सह पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत संगीत प्रतियोगिता आयोजित
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत यूनिक चिल्ड्रेन एकेडमी, सिंघियाघाट,(समस्तीपुर)के तत्वाधान में विद्यालय के 33 वें स्थापना दिवस सह पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत संगीत प्रतियोगिता में वर्ग प्रथम से अष्टम तक के छात्र – छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रहें विद्यालय के प्राचार्य सह निदेशक अर्जुन कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि यहाँ के बच्चें सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा जैसे लक्ष्य को हासिल करते आ रहें हैं।बच्चों में बौद्धिक ओलम्पिक,पेंटिंग, संगीत, आदि प्रतियोगिता कराते आ रही हैं जिससे बच्चें अपने हरेक क्षेत्र में उज्जवल भविष्य को निखार सकें। चयनित बच्चों को विद्यालय परिवार के द्वारा सम्मानित भी किए जाएंगे।
संगीत प्रतियोगिता के निर्देशन मंडल में संगीत शिक्षक धीरेन्द्र कुमार के सफल मार्गदर्शन में वर्ग प्रथम से अष्टम तक के छात्र-छात्राओं के मध्य संगीत प्रतियोगिता आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में शिवानंद कुमार,प्रियांशु, अंनन्या, मानवीका, रूचि, छोटी, स्मृति, आयुष कु., पल्लवी कुमारी,ज़ोहरा प्रवीण, आयुष कु.,खुशबू कुमारी, प्रीतम, निशांत, आराध्या कुमारी, समीक्षा कुमारी, रौनक, पावनी गुप्ता, प्राची प्रिया, राज नंदनी कुमारी, सत्यम कुमार, अंशु कुमारी, आराध्या कुमारी चयनित हुए।मौके पर रंजन कुमार,अनुपम रंजन, किरण सेठ,दीपक कुमार,आयुष कुमार,खुशी पौद्दार एवं अभिभावकगण उपस्थित थे।
