अपने बच्चों को संस्कारित करने के लिए कराए राम कथा का श्रवण
अपने बच्चों को संस्कारित करने के लिए कराए राम कथा का श्रवण
–दीप प्रज्वलित कर किया गया श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ
विभूतिपुर/समस्तीपुर
मां काली पूजा समिति सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण के प्रांगण में चैती नवरात्रा के शुभ अवसर पर श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ विभूतिपुर प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेमचंद प्रियदर्शी ने किया।मुख्य यजमान के रूप में कमेटी के सचिव वरुण यादव एवं उनकी धर्मपत्नी प्रियंका कुमारी एवं कोषाध्यक्ष अशोक कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी नीलम देवी ने क्रमशः कथावाचिका और प्रमुख को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कमेटी की ओर से आगत सभी अतिथियों को समिति के अध्यक्ष राम यतन प्रसाद, पूजा प्रभारी रामेश्वर महतो ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में झुन्नु सिंह, कमल महतो, राम विनोद सिंह, अवधेश यादव, अनिल कुमार, कमेटी के अध्यक्ष रामयतन प्रसाद, उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, उप सचिव संजय कुमार, उपकोषाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, सदस्य शशि कुमार, अनिल कुमार, सावन यादव, अवधेश यादव, लक्ष्मी यादव, रामकुमार सिंह, श्रवण कुमार, संतलाल सिंह, बिहारी शर्मा सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।तत्पश्चात वृंदावन से आए कथा वाचक राधे कृपा साक्षी जी महाराज के द्वारा राम कथा का आरंभ किया गया। वही दूसरी ओर शाहपुर परोही में भी कथावाचिका राजनीश्चरी मिश्रा ने राम कथा की शुरुआत की। मौके पर यजमान राजो मिश्र, अनिता देवी, अरविन्द झा, रत्ना झा, राम चन्द्र सिंह, सीता देवी आदि थे।
