उपेन्द्र कुशवाहा ने लॉन्च किया आर के डेयरी प्रोडक्ट काजू बाइट्स ,शुद्धता व स्वाद की किया सराहना ।
उपेन्द्र कुशवाहा ने लॉन्च किया आर के डेयरी प्रोडक्ट काजू बाइट्स ,शुद्धता व स्वाद की किया सराहना ।
रिपोर्ट: सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) जवाहर चौक स्थित शाही दरबार हॉल में आर के डेयरी के नए उत्पाद *काजू बाइट्स* का विमोचन राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा आर के डेयरी के उत्पाद अब आम से लेकर खास तक की पहचान बना रहे हैं—स्वाद संग स्वास्थ्य का संतुलन बना रहे इसका भी ख्याल रखा जा रहा है।उन्होंने संचालक रणधीर कुमार सिंह से शुद्धता व गुणवत्ता में कोई समझौता न करने की नसीहत दी। इस अवसर पर स्थानीय विधायक व बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि हमारे क्षेत्र का प्रोडक्ट अब प्रदेश और देश में लोग बड़े चाव के साथ खा सकेंगे।हमारे क्षेत्र की पहचान बढ़ेगी, इसके लिए इसके संचालक रणधीर कुमार को बहुत-बहुत साधुवाद देता हूं।आर के डेयरी के उत्पादन से बहुत सारे व्यापारी भाइयों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिल रहा है,यह हर्ष का बात है। हम इसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। आर देरी के संचालक व अध्यक्ष रणधीर कुमार ने आगत अतिथियों को अंग वस्त्र एवं डायरी देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन अभय कुमार आर्य व डॉ अजय कुशवाहा ने किया। इस मौके पर कमल प्रसाद सिंह, दिनेश पासवान, राजेंद्र राय सरपंच, विजय राय पूर्व मुखिया, अकीलदेव सिंह, उमेश सिंह कुशवाहा, नगर परिषद अध्यक्ष नवीनचंद्र भारती, विक्की विनय, डॉ प्रमोद कुशवाहा, प्रो सरोज सिंह उर्फ लाला सिंह, संजय कुमार सुमन, मुकेश सिंह, डॉ पप्पू कुमार सिंह, डॉ श्याम सुंदर सिंह समाजसेवी राजेश कुमार सिंह,रामजी प्रसाद राय सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
