वैशाली में विभिन्न ईदगाहों में अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज़, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी गई दुआ।
वैशाली में विभिन्न ईदगाहों में अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज़, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी गई दुआ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली) वैशाली जिले के विभिन्न प्रखंडों में ईद-उल-फितर का पर्व पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर के मुस्लिम समुदाय के लोग अहले सुबह से ही ईद की नमाज़ अदा करने के लिए अपने-अपने घरों से निकल पड़े।
हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम, पोखरा मोहल्ला स्थित मस्जिद तथा शहर के विभिन्न ईदगाहों में ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा की गई। वहीं महुआ अनुमंडल मुख्यालय के शाही मस्जिद, जहांगीरपुर सलखननी, चांदपुरा ईदगाह, रसूलपुर फतह सुमेरगंज, करहटीया, जलालपुर, डोगरा और दुर्गापुर लिमुआरी स्थित ईदगाहों में भी बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने नमाज़ अदा की।
नमाज़ के दौरान देश में अमन, शांति और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी गई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-फितर की मुबारकबाद पेश की और खुशियां साझा कीं।
महुआ के जहांगीरपुर सलखन्नी चांदपुरा ईदगाह में सुबह 8:45 बजे ईद की नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के बाद इमाम साहब ने खुतबा पढ़ा और सभी के लिए दुआएं कीं।
इस अवसर पर रिज़वान खान, इरफ़ान खान, शमीम खान, जसीम खान, तासीर उर्दू दैनिक वैशाली के ब्यूरो चीफ़ शराफ़त खान, तौसीफ़ खान, अब्दुल हन्नान खान, रियाजउद्दीन खान, दानिश खान, अमन, सिपतैन, शमन, अब्दुल रसीद, मो. आसिफ, मो. शाहिद उर्फ़ भोला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दीं।
शराफत खान ने ईद उल फितर के मौके पर जिला वासियों को बधाई देते हुए कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम भाईचारे और एकता का प्रतीक है हमें इस पावर अवसर पर समाज में अम्ल चैन बनाए रखना एक दूसरे की मदद करने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए और नफरत फैलाने वालों से सावधान रहने की जरूरत है । डोगरा स्थित शाही मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी तथा वतन में अमन चैन बना रहे ,दुआ मांगी ।राजद प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम रब्बानी ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी । स्थानीय विधायक व बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह एवं पूर्व विधायक डॉ मुकेश रौशन भी मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद देते देखे गए।
