हर्षोल्लास के साथ क्षेत्र में ईद की नमाज़ अदा कि गई ,
हर्षोल्लास के साथ क्षेत्र में ईद की नमाज़ अदा कि गई ,
रिपोर्ट जाहिद वारसी
आपसी प्रेम भाईचारा का महान पर्व ईद शनिवार को हर्षोल्लास से साथ मनाया गया. हरशेर , गोरौल , मखदूम पुर , इनायतनगर, गुलजार बाग, पोझा , इस्लामपुर , सोंधो, हुसेना , रसुलपुर कोरीगांव, भटौलीया, कटहरा , अंधारी गाछी, मानपुरा, सहित सभी गांवों के मुसलमान भाईयो ने सुबह सुबह नहा-धोकर पाक साफ होकर नये कपड़े पहन कर बुढ़े जवान, बच्चे खुशी-खुशी ईद की नमाज ईदगाहों और मस्जिदों में अदा किया. उसके बाद सभी ने एक दूसरे के लगे लग कर ईद की मुबारक बाद दी. औरतें लड़कियां भी घरों में एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी. वहीं क्षेत्र के हिन्दू भाइयों ने ईद की मुबारक बाद दने के लिए ईदगाह एवं मस्जिदों के सामने खड़े रहे नमाज खत्म होते ही उन्होंने ने गले लग कर ईद की बधाई दी. इस मौके पर प्रमुख मुन्ना कुमार जिला पार्षद रुबी कुमारी, मनोज ठाकुर, कटरमाला पंचायत की मुखिया जानकी देवी ने मुसलमान भाईयों के घर जाकर ईद की बधाई दी . वहीं ईद को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चाट चौबंद थी
.
