ईदगाह पहुंचकर शांतिपूर्ण नवाज अदा कर किया अमन चेन की कामना
ईदगाह पहुंचकर शांतिपूर्ण नवाज अदा कर किया अमन चेन की कामना
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड क्षेत्र में मुसलमानों का सौहार्द और एकता का महापर्व ईद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पहले से ही प्रखंड क्षेत्र के मुस्तफापुर, चकहबीब, पतैलिया, नरहन,केराई आदि जगहों पर ईदगाह को सुंदर एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया था। ईद के दिन पारंपरिक वेशभूषा में बच्चे, जवान, बूढ़े मुसलमान भाई ईदगाह पहुंचे।
जहां शांतिपूर्ण ढंग से नवाज अदा कर अमन चेन की कामना किया। नवाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर भाईचारा, एकता का मिसाइल पेश किया।खास करके ईदी मिलने के बाद बच्चे काफी उत्साहित देखे गए। बता दें कि 1 महीने रमजान के बाद ईद की नमाज अदा करने के बाद रमजान की विदाई महीने की विदाई दी। ईद के अवसर पर सभी के घरों में सेवई एवं मीठा पकवान बनाया गया। मुस्लिम ही नहीं हिंदू भी ईद के अवसर पर शामिल होकर एकता का मिसाइल पेश किया।
