आंधी और बारिश ने किसानों की तोड़ी कमर
आंधी और बारिश ने किसानों की तोड़ी कमर
*रबी एवं तिलहन फसल की भारी नुकसान*
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की संध्या आई चक्रवाती आंधी के साथ हुई भारी बारिश किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। एक ओर जहां रबी एवं तिलहन तैयार फसल की भारी नुकसान हुई है वहीं दूसरी ओर बागवानी फसल की भी काफी क्षति पहुंची है। प्रकृति की मार किसानों को घुटने के बल खड़ा कर दिया है। खास करके गेहूं, मक्का एवं सरसों के तैयार फसल आंधी के कारण जमीन पर गिर गए और भारी बारिश के कारण काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं दूसरी ओर आम, लीची के मंजर एवं छोटे फल आंधी के कारण झर गए हैं तथा सब्जी के फसल को भी काफी क्षति पहुंची है। जोरदार आंधी के साथ हुई बारिश से जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है। प्रकृति आपदा के बाद किसान अब सरकार की ओर फसल क्षति की आस लगाए हुए हैं। किसानों का कहना था कि कर्ज लेकर किसी तरह खेती किए परंतु प्रकृति की मार तैयार फसल आंधी और बारिश के कारण बर्बाद हो चुका है। अब महाजन को कहां से कर्ज चुकाएंगे।
