छात्र की मौत की खबर मिलते ही गांव में पसरा सन्नाटा
छात्र की मौत की खबर मिलते ही गांव में पसरा सन्नाटा
विभूतिपुर/समस्तीपुर
छात्र की मौत की खबर सुनते ही विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर सकड़ा वार्ड 8 में सन्नाटा छा गया। मृतक की पहचान मनोज यादव के 22 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजेश कुमार समस्तीपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। रविवार को वे घर आ रहा था जहां मुसरीघरारी में सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते हैं परिजनों में जहां कोहराम मच गया वहीं गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। बता दे की मृतक राजेश का पिता मनोज कुमार यादव ,माता कौशल्या देवी एवं छोटा भाई जितेश कुमार सभी सूरत में रहते हैं। पिता सूरत के एक धागा फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं।
