बिहार दिवस के अवसर पर जेपीएनएस नरहन में कार्यक्रम आयोजित
बिहार दिवस के अवसर पर जेपीएनएस नरहन में कार्यक्रम आयोजित
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड अंतर्गत रा. जनार्दन प्रसाद नारायण सिंह उच्च विद्यालय, नरहन के सभागार में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी किरण सिन्हा एवं मंच संचालन शिक्षक बाबू प्रसाद शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक नेता रामदेव राय, दाता परिवार के सदस्य राजू सिंह, वरीय शिक्षक विनीत कुमार एवं सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम प्रसाद सिंह संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप की पावन ज्योति से आलोकित सभागार में ज्ञान, संस्कृति एवं परंपरा की अनुपम छटा बिखर उठी। कार्यक्रम का आगाज़ संगीत शिक्षक डॉ. लक्ष्मीनारायण सिंह बिहार गीत से करते हुए जनसमूह के हृदय में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति गौरव, आत्मीयता एवं उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता रामदेव राय ने कहा की बिहार दिवस हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर एवं गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में अपने राज्य के प्रति सम्मान एवं जागरूकता उत्पन्न करते हैं।वहीं दाता परिवार के सदस्य राजू सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं तथा विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु समाज का सहयोग अनिवार्य है। वरीय शिक्षक विनीत कुमार ने कहा कि बिहार की पहचान उसकी शिक्षा, संस्कृति और संघर्षशीलता में निहित है तथा ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।वहीं, सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम प्रसाद सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि बिहार की धरती ज्ञान एवं परंपरा की जननी रही है और ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।समाजसेवी अमरजीत कुमार ने कहा कि बिहार की उन्नति शिक्षा एवं सामाजिक समरसता से ही संभव है।विद्यालय परिवार की ओर से सभी आगत अतिथियों का पुष्पमाला, चादर एवं पाग से सम्मानित किया गया।मौके पर अनमोल कुमार, कुमारी रजनी, अजय कुमार, मुकेश कुमार, मो. अबूजर, वशिष्ठ कुमार, मनोज कुमार, रीतेश कुमार, कर्मी अर्जुन प्रसाद सिंह, समिदा बेगम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
