March 26, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्वास्थ्य जागरूकता और राम भक्त सम्मान कार्यक्रम का मंत्री ने किया उद्घाटन

स्वास्थ्य जागरूकता और राम भक्त सम्मान कार्यक्रम का मंत्री ने किया उद्घाटन

महुआ। रेणु सिंह

स्वास्थ्य जागरुकता और राम भक्त सम्मान कार्यक्रम का आयोजन रविवार को यहां मंगरु चौक से छतवारा जाने वाली बाईपास सड़क स्थित पंचमुखी चौक के पास नारायण गार्डन में किया गया। जिसका उद्घाटन पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह व अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
यहां पर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने को बताया गया। साथ ही 51 राम भक्तों की टोली को अयोध्या धाम भ्रमण करने के लिए झंडी दिखाकर सम्मान के साथ विदाई भी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन डॉ एमके सिंह और डॉ अनुपम सिंह के द्वारा किया गया। इस मौके पर दोनों मंत्रियों ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि धरती के भगवान डॉक्टर कहे गए हैं। वह इस धरती पर न के रूप में नारायण है। उन्हें सेवा भाव से कार्य करने की जरूरत है। यह अभी कहां की नरेंद्र मोदी की सरकार में 500 वर्षों बाद प्रभु श्री राम को अपना भव्य मंदिर में विराजमान किया गया है। उधर सीतामढ़ी में जानकी मंदिर भी बन रहा है। कार्यक्रम का संचालन अभय कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ श्यामसुंदर सिंह, पारसमणि, सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव, ओम शांति के दिव्या विक्की, सत्येंद्र सिंह, सीमा सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.