March 26, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

इंटरमीडिएट कॉमर्स में जिला टॉपर बनी मुस्कान खातून

इंटरमीडिएट कॉमर्स में जिला टॉपर बनी मुस्कान खातून

महुआ। रेणु सिंह

प्रखण्ड क्षेत्र के मुस्कान प्रवीण इन्टमिडीएट की वार्षिक परीक्षा में कॉमर्स विषय में 467 अंक प्राप्त कर जिला में तीसरे स्थान पर जगह बनाने में सफल रही है। जिसने प्रदेश में प्रखण्ड समेत जिला का नाम रौशन किया है‌। जिसे प्रखण्ड समेत जिला वासियों में खुशी का माहौल व्याप्त है। दीया कुमारी ने मेहनत पर सफलता हासिल की है। सुदूर ग्रामीण इलाकों में शिक्षण संस्थानों की कमी है। दीया कुमारी के दिन रात लगभग 11 घंटे की पढ़ाई ने रंग लायी है। वही तनु खातून आर्टस में टॉपर हुई है
मालुम हो कि मुस्कान प्रवीण प्रखण्ड क्षेत्र के राजकीयकृत बी एन उच्च माध्यमिक विद्यालय सेहान की छात्रा है। जो खाजेचांद छपड़ा गांव निवासी अब्दुल सलाम अंसारी की पुत्री है। उनके पिता छत्तीसगढ़ में टायर की दुकान चला कर परिवार का भरणपोषण किया करते है‌ं। जबकि मां सलीमा खातून गृहिणी है। मध्यवर्गीय परिवार से मुस्कान प्रवीण आती है। पांच भाईबहन में सबसे छोटी मुस्कान प्रवीण है। शिक्षण कार्य में लगन और मेहनत का फल है।
मुस्कान प्रवीण ने बताया कि स्टुडेंट्स क्रेडिट कार्ड की मदद से एकाउंटेंट बनने
का लक्ष्य है। विद्यालय परिवार के प्राचार्य ब्रजकिशोर कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, भोला पंजीयार, मो एकराम, नेहा भारती, रितु कुमारी, तजेम्मुल हुसैन, रानी कुमारी, अजमल अंसारी, मो वकील, राजीव रंजन, हिमचन्द्र द्विवेदी, रणवीर कुमार ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.