बिहार दिवस पर आवासीय एम पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न ।
बिहार दिवस पर आवासीय एम पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न ।
रिपोर्ट: सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के मालपुर सिंघाड़ा, सुभाष चौक स्थित आवासीय एम पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह बिहार दिवस पर संपन्न हुआ। शिक्षाविद सतीश चंद्र झा, कवि नरेंद्र कुमार झा, अवधेश कुमार चौरसिया, शंकर कुमार, राहुल कुमार, गौरव कुमार, निदेशक आशुतोष कुमार झा, ऋषि चंद्र झा, मुरारी कुमार चौधरी, आराधना कुमारी, काजल, सोनी, प्रियांचल, शिवानी कुमारी ने उद्घाटन किया। अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ प्रीतम कुमार झा ने संचालन किया। गीत-नाटक-नृत्य की प्रस्तुतियों के बीच अविनाश, निर्भय, शिवम्, अंकुश, मुस्कान, चाँदनी, संध्या, नीति, सुहानी, वैभव, आदर्श, दिव्यांशी, सौम्या, फिहा, आदित्य, टुकटुक, राजवीर को अभिभावकों संग मेडल-प्रमाणपत्र मिले। विद्यालय ने बिहार दिवस पर आकर्षक ऑफर की घोषणा की और गरीब-मेधावी बच्चों को आगे भी लाभ देने की बात दोहराई।
