March 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शोभायात्रा के साथ महुआ में 24 घंटे का अखंड जाप शुरू

शोभायात्रा के साथ महुआ में 24 घंटे का अखंड जाप शुरू
अष्टयाम यज्ञ को लेकर 751 महिलाओं ने की जलभरी
महुआ। रेणु सिंह

शोभायात्रा के साथ महुआ के फुलवरिया पश्चिम काली स्थान पर सोमवार को 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ में राम नाम का महाजाप शुरू हुआ। जिसको लेकर पूरा गांव भक्ति में सराबोर हो चला है। शोभायात्रा में 751 महिलाओं ने माथे पर गंगाजल से भरा कलश लेकर नगर भ्रमण कर लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारा, अपनत्व और सहिष्णुता का संदेश दिया।
कन्हौली रामजानकी मंदिर के पास खेल मैदान से श्रद्धालुओं ने गंगा पहलेजा धाम से मंगाए गए पवित्र गंगाजल को कलश में मंत्रोच्चार से भरा और वहां से महुआ हाजीपुर सड़क से होकर यज्ञ स्थल पहुंची। जहां पर कलश को विधि संवत स्थापित किया गया। कलशयात्रा में आगे आगे घोड़े, आर्केस्ट्रा ट्रॉली गाते बजाते चल रहे थे। वहीं पंक्ति में 751 महिलाएं व लड़कियां माथे पर कलश लेकर चल रही थी। उनके साथ काफी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे हाथ में सनातन धर्म के झंडा के साथ तिरंगा लेकर चल रहे थे। शोभा यात्रा को लेकर श्रद्धालु महिलाओं में गजब काउत्साह था। उनके साथ आचार्यों की टोली मंत्र जाप करते चल रहे थे। जिससे भक्ति सिर चढ़कर बोल रही थी। कलश स्थापना के बाद दोपहर में हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे, हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे का अखंड जाप शुरू हुआ। यह यज्ञ ग्रामीणों के सहयोग से हो रहा है। इस मौके पर हिंदुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार, एन आर न्यूज़ से रेणु सिंह, मोहन कुमार सिंह, जय नारायण सिंह, राकेश कुमार, मनोज कुमार, दीपक कुमार, विक्की कुमार, विशाल कुमार, सौरभ, चंदन, राजेश आदि शामिल थे। मंगलवार को महायज्ञ की समापन पर भगवान की झांकी निकाली जाएगी और रात में विवाह कीर्तन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.