शिक्षक पुत्र ने जिले में हासिल किया चतुर्थ स्थान
शिक्षक पुत्र ने जिले में हासिल किया चतुर्थ स्थान
विभूतिपुर/समस्तीपुर
शिक्षक पुत्र ने इंटर वाणिज्य संकाय में अनुमंडल स्तर पर प्रथम एवं जिला स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर माता-पिता सहित क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।बता दें कि जगतारणी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खम्हार के छात्र आयुष आनंद इंटर वाणिज्य संकाय में 451 अंक प्राप्त कर अनुमंडल स्तर पर प्रथम एवं जिला स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। आयुष आनंद के पिता अविनाश कुमार शिक्षक एवं माता सुमन कुमारी शिक्षिका है। वहीं विज्ञान संकाय में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलसंडी तारा की छात्रा पूनम कुमारी विद्यालय स्तर पर सबसे अधिक 452 अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित की है। पूनम बेलसंडी तारा की रहने वाली है। पूनम के पिता पेशे से अमीन एवं माता गृहणी है। पूनम की सफलता पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वंदना कुमारी, डॉ राम प्रमोद राय, नरेंद्र झा, पल्लवी कुमारी, अमरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, शुभम कुमार, साक्षी आनंद पूनम की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी एवं हौसला अफजाई किया।वही विज्ञान संकाय में ही कल्याणपुर उत्तर वार्ड 13 निवासी किसान रामनाथ राय उर्फ नाथो राय के पुत्र रजनीश कुमार 440 अंक प्राप्त किया है। रजनीश की सफलता पर दादा रामकरण राय, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विद्यानंद विद्यार्थी, वार्ड सदस्य अशोक कुमार राय, राजा बाबू, पूर्व एच एम रामसुंदर राम, शिक्षक राजेश कुमार,पत्रकार मनोरंजन प्रसाद मिश्र ने पाग,माला डायरी भेंट कर हौसला बढ़ाया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। बता दें कि रजनीश की प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर कोयना से हुई है। बड़े भाई अग्नि वीर में है।वहीं उच्च माध्यमिक विद्यालय भरपुरा पटपारा का छात्र राजबली राय का पुत्र रॉकी यादव इंटर कला संकाय में 418 अंक प्राप्त कर माता-पिता को मान सम्मान को बढ़ाया है।
