श्रद्धा के साथ मनाया गया सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ
श्रद्धा के साथ मनाया गया सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा के साथ मनाया गया सू्र्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ। वैसे तो वर्ष में दो बार छठ पूजा मनाई जाती है। एक ओर जहां कार्तिक मास में छठ पूजा होती है। वहीं दूसरी ओर चैत्र मास में छठ पूजा विधि विधान के साथ मनाई जाती है। कल्याणपुर उत्तर वार्ड 13, महषी, कल्याणपुर दक्षिण, महम्मदपुर सकड़ा सहित प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर कहीं नीजी तालाब बनाया गया है तो कहीं छत पर घाट निर्माण कर आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रविवार को नहाए खाए के साथ यह व्रत आरंभ हुई। सोमवार को छठ व्रती ने खरना किया। 36 घंटे निर्जला उपवास के दौरान मंगलवार को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य एवं बुधवार को उगते हुए सूरज को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय यह महा अनुष्ठान संपन्न हुआ।
