बिहार दिवस के अवसर पर तिथि भोज का आयोजन
बिहार दिवस के अवसर पर तिथि भोज का आयोजन
विभूतिपुर/समस्तीपुर
उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकफतेहगंज में बिहार दिवस के अवसर पर तिथि भोज का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार ने बताया की इस भोज में विद्यालय के 1 से 5 के 145 बच्चे एवं 6 से 8 के 120 बच्चों ने भोजन किया। इस मौके पर विद्यालय में विकसित बिहार उज्जवल बिहार थीम पर चित्रांकन आयोजित किया गया जिसमें वर्ग 7 की छात्रा रिचा भारती एवं अशवानी प्रथम स्थान पर चांदनी कुमारी एवं मीनू द्वितीय स्थान पर एवं शिवानी कुमारी तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर मध्यान भोजन प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद एवं प्रखंड लेखपाल योगेश कुमार उपस्थित थे ।प्रखंड लेखपाल ने बिहार दिवस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को प्रखंड संसाधन केंद्र की ओर से पुरस्कृत किया। विद्यालय परिवार की ओर से दोनों आगत अतिथियों का मिथिला परंपरा से चादर पाग़ से प्रधानाध्यापक के द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर संकुल संसाधन केंद्र की संचालिका आरती आनंद, प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ठाकुर ,मनोज कुमार चौधरी ,जितेंद्र कुमार ,रणबीर कुमार, विजय कुमार विनय विद्यालय के शिक्षक अफरोज आलम अंसारी, कुंदन कुमार बसंती कुमारी ,शिवनाथ ठाकुर उपस्थित थे।
